शारदीय नवरात्री व्रत 2015 तिथियां
देवी दुर्गा को संसार की शक्ति का आधार माना गया है। वेदों और पुराणों में देवी दुर्गा का वर्णन देवी भगवती, आदि शक्ति, महागौरी आदि नामों से किया गया है। देवीभागवत में वर्णन किया गया है कि आश्विन मास में मां भगवती की पूजा करने से मनुष्य का कल्याण होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की तिथियां ( Dates of Navratri: )निम्न हैं: 13 अक्टूबर, 2015 (1st Day of Navratri): इस दिन घटस्थापना शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 24 मिनट से लेकर 10 बजकर 12 मिनट तक का है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 14 अक्टूबर 2015 (2nd Day of Navratri) : चंद्र दर्शन (तिथि दोहराया है) 15 अक्टूबर 2015 (2nd Day of Navratri): नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। 16 अक्टूबर 2015 (3rd Day of Navratri): नवरात्र के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है। 17 अक्टूबर 2015 (4th Day of Navratri): नवरात्र पर्व के चौथे दिन मां भगवती के देवी कूष्मांडा स्वरूप की उपासना की जाती है। 18 अक्टूबर 2015 (5th Day of Navratri): नवरात्र के पांचवे दिन भगवान...